नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अज्ञात चोरों ने बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से की 32 लाख की चोरी – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

अज्ञात चोरों ने बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से की 32 लाख की चोरी

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात चोरों नेबिल्डिंग मैटेरियल दुकान ममें रखें 32 लाख की नकदी चुरा ले गए।पुलिस ने शुक्रवार को  बताया कि शहर कोतवाली के सातनपुर मंडी रोड पर बाप-दादा बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के स्वामी अवधेश शाक्य है और इस दुकान की ऊपरी मंजिल पर वह रह रहे हैं।Ramveer Rajput

 

सूत्रों के अनुसार दुकान स्वामी अवधेश शाक्य ने नित्य-प्रति की भांति ही गुरुवार देर सायंकाल अपनी दुकान बंद की और इसी दुकान की ऊपरी मंजिल वाले अपने निवास कक्ष में सोने के लिए चले गए। इसके बाद मध्य रात्रि में किन्हीं अज्ञात चोरों ने इस बिल्डिंग मैटेरियल के समीप निर्माणाधीन भवन के सहारे से मकान-दुकान मे प्रवेश किया और अंदर टंगी चाबियां लेकर दुकान के अंदर रखी 32 लाख रूपये की नगदी को दरवाजे को खोलकर चुरा ले गए।

इसके बाद आज तड़के रात में जब दुकान स्वामी अवधेश शाक्य लघुशंका के लिए निकले तो उन्होंने अपनी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान का दरवाजा खुला देखा तो दुकान में रखी 32 लाख की नगदी को गायब देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी और उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। इधर घटना की सूचना पर पहुंचे। पुलिस प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने अपनी पुलिस टीम के साथ जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

Check Also

सीएम योगी की सख्ती पर पतंग की दुकानों में विक रहे चाइनीज मांझे को लेकर पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी*

🔊 Listen to this * _लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट_ सूबे की राजधानी लखनऊ में गुरूवार …