नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नगर पंचायत कंपिल पर सपा का कब्जा,बसपा को दी पटकनी भाजपा चारों खाने चित। – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

नगर पंचायत कंपिल पर सपा का कब्जा,बसपा को दी पटकनी भाजपा चारों खाने चित।

ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद

कंपिल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के पद की सपा प्रत्याशी श्रीमती राजवती ने 3915 वोट प्राप्त कर बसपा प्रत्याशी अशोक कुमार मौर्य को 1437 वोटों से हरा कर विजय श्री प्राप्त की वही मौर्य को 2478 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी को 1573 मत मिले। 8497 वोटों में 313 रद्द किए गए। श्रीमती राजवती यादव निवर्तमान टाउन एरिया अध्यक्ष उदय पाल सिंह यादव की मां है।
उदय पाल सिंह यादव ने जिले के बाहर रहकर ही मां को काफी वोटों से चुनाव जिताने का रिकॉर्ड कायम किया है। बताया जाता है की धन्ना सेठ शाक्य अशोक कुमार मौर्य ने वोटों के लिए जिनको ठेका दिया था उन्होंने वोट नहीं दिलवाया। अल्पसंख्यक समाज का अधिकांश वोट सपा प्रत्याशी को मिला। मालूम हो कि श्री मौर्य जिला पंचायत सदस्य का भी चुनाव हार चुके हैं।उदय पाल के भाई ने कहा के कंपिल की जनता ने दिखा दिया लोगों को बाहर का रास्ता हम कंपिल की जनता का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे इस लायक समझा हम ने जो वादे किए हैं उन वादों को पूरा करने का भरसक प्रयास करूंगा और कंपिल की जनता का ऋणी रहूंगा।

Check Also

रामगंगा पुल पर बड़ी घटना होने से टली ट्रक रेलिंग तोड़कर नदी में लटका*

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद संवाददाता राजेपुर फर्रुखाबाद 1 दिसंबर। क्या वजह है जो की …