नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलयुगी मां ने दो माह के बेटे को उतारा मौत के घाट – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

कलयुगी मां ने दो माह के बेटे को उतारा मौत के घाट

कलयुगी मां ने दो माह के बेटे को उतारा मौत के घाट

फर्रुखाबाद ब्यूरो चीफ ललित राजपूत की रिपोर्ट

कलयुगी मां ने संधिग्ध परिस्थितियों में बच्चे की हत्या कर दी। बच्चे के पिता ने गृह कलह के चलते पत्नी पर पुत्र को पटककर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव सिवारा मुकुट निवासी ओमपाल ने अपनी पत्नी विनीता पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके दो बेटे है।सायं बड़े बेटे की तबियत खराब होने पर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सुबह ओमपाल बड़े बेटे को साथ लेकर दवा दिलाने चला आया। घर पर पत्नी विनीता और तीन माह का छोटा पुत्र रह गया था। दवा दिलाने के बाद ओमपाल घर पहुंचा तो देखा कि छोटा पुत्र मरणासन्न स्थिति में जमीन पर पड़ा हुआ है। उसने पत्नी से पूछा यह कैसे हुआ तो पत्नी ने बताया कि मैंने उसे जमीन पर पटक दिया। घटना के संबंध में चौकी पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव अपनी सुपुर्दगी में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम मौके पर पहुंचे।

Check Also

एक तरफा प्यार में सनकी छात्र ने शिक्षिका के काटे होंठ, हालत गंभीर*

🔊 Listen to this * _मैनपुरी से ब्यूरो रिपोर्ट_ कोतवाली क्षेत्र में 12वीं का छात्र …