नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अपर जिलाअधिकारी की मौजूदगी में की गई पैमाइश में दबंगों का तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

अपर जिलाअधिकारी की मौजूदगी में की गई पैमाइश में दबंगों का तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा

अपर जिलाअधिकारी की मौजूदगी में की गई पैमाइश में दबंगों का तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा

जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के निविया में अपर जिला अधिकारी सुभाष चंद प्रजापति की मौजूदगी में पैमाइश की गई। जिसमें कई घंटे पैमाइश चली।जिसमें कानूनगो मानसिंह, लेखपाल उत्कर्ष दुबे, लेखपाल आशीष यादव लेखपाल सहित राजस्व विभाग की टीम द्वारा पैमाइश की गई।इसमें घूर, गड्ढे व तालाब पर दबंग लोगों के अवैध कब्जे पाए गए। अपर जिला अधिकारी सुभाष चंद प्रजापति ने बताया है कि काफी दिनों से एक पुराना विवाद चल रहा था। जिसमें तालाब, घूर,गड्ढे पर कब्जे की शिकायत थी। जिसमे जिला स्तर से टीम गठित करके पैमाइश की गई। जिसमें दबंग लोगों के अवैध कब्जे पाए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिन लोगों के अवैध कब्जे पाए गए हैं उनके ऊपर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने बताया है कि कुछ लोगों के तालाब, घूर,गड्ढे पर अवैध कब्जे पाए गए हैं जिनके ऊपर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। की गई पैमाइश के दौरान अपर जिला अधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति,सीओ रविंद्रनाथ राय, एसडीएम यदुवंश कुमार, थानाध्यक्ष राजेपुर सत्य प्रकाश एसआई सुरेंद्र यादव हमराही अंकुर कुमार पुलिस फोर्स के साथ, कानूनगो मानसिंह, लेखपाल उत्कर्ष दुबे, आशीष यादव लेखपाल, पवन लेखपाल सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।

Check Also

सीएम योगी की सख्ती पर पतंग की दुकानों में विक रहे चाइनीज मांझे को लेकर पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी*

🔊 Listen to this * _लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट_ सूबे की राजधानी लखनऊ में गुरूवार …