नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर पिकअप ने टेंपो में मारी टक्कर, कई सवारियां गंभीर घायल* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर पिकअप ने टेंपो में मारी टक्कर, कई सवारियां गंभीर घायल*

_कायमगंज फर्रुखाबाद से ब्यूरो चीफ ललित राजपूत की रिपोर्ट_

कायमगंज क्षेत्र के गांव रायपुर के पास कंपिल से जा रही अनियंत्रित पिकअप ने दूधिया से दूध ले रहे व्यक्तियों को कुचलते हुए कायमगंज से आ रहे टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। दूधिया से दूध ले रहे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप की टक्कर से टेंपो में बैठी एक दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को कायमगंज सीएससी में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद डॉक्टर ने 5 सवारियों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें कंपिल थाना क्षेत्र के गांव गंगपुर शाहपुर निवासी रामा देवी पत्नी नन्हे शर्मा दस दिन पूर्व अपनी पुत्रियों से मिलने दिल्ली गईं थीं। बुधवार शाम दिल्ली से रोडवेज बस से कायमगंज आईं और गुरुवार सुबह टेंपो से अपने घर जा रहीं थीं। करीब सुबह 7 बजे कंपिल से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं रामा देवी सहित कुछ सवारियों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान डॉक्टर अनुराग कुशवाहा ने रामा देवी पत्नी नन्हे शर्मा को मृत घोषित कर दिया। रामा देवी की मौत से रामा देवी के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Check Also

भारी बरसात में भ्रष्टाचार का हुआ उजागर पहली बरसात में ही चटक गई पुलिया किसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद संवाददाता अमृतपुर फर्रुखाबाद 5 अक्टूबर। गंगा में आई बाढ़ के …