नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अज्ञात बाहन ने मारी टक्कर राजमिस्त्री व भवन स्वामी की मौत – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

अज्ञात बाहन ने मारी टक्कर राजमिस्त्री व भवन स्वामी की मौत

मकान निर्माण के लिए लेनें जा रहे बाइक सबार राजमिस्त्री व भवन स्वामी को अज्ञात वाहन नें कुचल दिया| जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी |
थाना क्षेत्र के ग्राम ताजपुर निवासी 35 वर्षीय सत्यपाल पुत्र रामभजन कश्यप का भवन निर्माण बीते पांच दिन से चल रहा था | मंगलवार को सुबह सत्यपाल भवन निर्माण सामग्री लेनें के लिए ग्राम कुतलुपुर जा रहे थे| बाइक राजमिस्त्री 28 वर्षीय अवधेश पुत्र हरीराम कठेरिया निवासी नगला हुसा चला रहा था| थाना राजेपुर के ग्राम हरिहरपुर आईटीआई के निकट बदायूं मार्ग पर सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन नें दोनों बाइक सबारों को कुचल दिया| जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये | सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सरोज फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे दोनों को सीएचसी पंहुचाया | चिकित्सक अमित वर्मा नें दोनों को ही मृत घोषित कर दिया| सत्यपाल की पत्नी अंबिका व अवधेश की पत्नी लक्ष्मी सीएचसी पंहुचे उनमे चीत्कार मच गयी| सत्यपाल के तीन पुत्र व एक पुत्री है | अवधेश के दो पुत्र व एक पुत्री है| थानाध्यक्ष दिवाकर सरोज नें बताया की दुर्घटना में दो की मौत हुई है| शवों का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है

Check Also

अब प्रदेश में बिना पैन कार्ड के किसी भी अचल संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी।

🔊 Listen to this ब्रेकिंग न्यूज़ | उत्तर प्रदेश यूपी सरकार ने संपत्ति रजिस्ट्री को …