नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वीरांगना अवंतिवाई लोधी जयंती समारोह अखिल भारतीय लोधी लोध महासभा की तैयारी आड़ती एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर वर्मा, रिंकू व बेचेलाल वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

वीरांगना अवंतिवाई लोधी जयंती समारोह अखिल भारतीय लोधी लोध महासभा की तैयारी आड़ती एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर वर्मा, रिंकू व बेचेलाल वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई*

फर्रुखाबाद

वीरांगना अवंतीबाई लोधी जयंती समारोह मनाने के लिए आज अखिल भारतीय लोधी लोध महासभा की तैयारी बैठक आलू मंडी सातनपुर फर्रुखाबाद में अध्यक्ष आलू आढ़ती एसोसिएशन सुधीर वर्मा , रिंकू , के प्रतिष्ठान पर संरक्षक बेचेलाल वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई , जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 16 अगस्त को महारानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम से इस बार श्यामनगर फर्रुखाबाद स्थित डा साक्षी धाम में मनाने का फैसला किया गया , बैठक में प्रदेश महामंत्री परशुराम वर्मा जी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय लोधी लोध महासभा के प्रदेश प्रभारी मा हरपाल सिंह लोधी होंगे , इस दिन वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती समारोह राष्ट्रीय स्तर पर , प्रदेश स्तर पर , व जनपद स्तर पर धूमधाम से मनाने हेतु हो रहे आयोजनों के समाचार मिल रहे हैं , कुछ बुलावा पत्र हमारे यहां भी आये हैं , डा साक्षी धाम कार्यालय प्रभारी व भाजपा नेता डॉ धर्मेन्द्र राजपूत ने कहा कि महारानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी ने अपने देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए थे , ऐसे में हम सब लोगों को भी जाति मजहब छोड़ सभी एकजुट होकर उनकी जयंती समारोह में शामिल होना चाहिए । आज की बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री परशुराम वर्मा , जिलाध्यक्ष महेशचंद्र राजपूत , आयकर विभाग सेवानिवृत्ति जवाहर लाल राजपूत , प्रेमपाल सिंह राजपूत एडवोकेट , भाजपा नेता डा धर्मेन्द्र राजपूत , अजय राजपूत फौजी , सुधीर वर्मा रिंकू , रामगोपाल वर्मा , रामलड़ैते राजपूत , बेचेलाल वर्मा , मलिखान सिंह राजपूत , कौशलेंद्र राजपूत , मीडिया प्रभारी अरविन्द राजपूत आदि लोग मौजूद रहे ।

Check Also

बिजली मीटर बदलने के बाद बिल गायब, बिजली विभाग अपने ही सिस्टम में उलझा, बिल गायब होने से उपभोक्ता परेशान*

🔊 Listen to this * _अलीगढ़ से मंडल ब्यूरो की रिपोर्ट_ स्मार्ट मीटर लगाने का …