फर्रुखाबाद अमृतपुर
सह संपादक आलोक गुप्ता की रिपोर्ट
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा पुरानी पुलिस चौकी का निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा मौके पर पहुंचकर अमृतपुर में स्थित पुरानी पुलिस चौकी का निरीक्षण किया गया। जनपद फर्रुखाबाद के कस्बा अमृतपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था।जिसमें जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को पुरानी पुलिस चौकी की जमीन पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा कब्जा किए जाने की लिखित शिकायत की गई थी।जिसके बाद जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सख्त रवैया अपनाते हुए निरीक्षण किया। अमृतपुर निवासी एक व्यक्ति के द्वारा जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को पुरानी पुलिस चौकी पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा किए गए कब्जा हटवाए जाने व पुनः पुलिस चौकी खुलवाए जाने के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया था।
इस प्रार्थना पत्र में उन्होंने दर्शाया था कि यहां सन 1992 में ब्रिटिश कलेक्टर हैरिस ने गंगा पार के बीहड़ इलाके में पुलिस चौकी अमृतपुर की स्थापना की थी।जिसमें 64 डिसमिल सरकारी जमीन है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अमृतपुर के कुछ लोग इस पर कब्जा किए हुए हैं। इसके संबंध में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उसके बाद जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अमृतपुर में अवस्थी लोगो में विवादित जमीन का भी निरीक्षण किया बही उनको बहा जाने के बाद जानकारी हुई की यह जमीन का मामला सिविल कोर्ट में चल रहे है साथ पुलिस अधीक्षक के द्वारा निर्देश दिए की दोनो पक्षों को की सभी लोग विवादित भूमि से गंदगी हटा ले जिससे आस पास के घर में बीमारी ना फैल सके और साफ सफाई रखे अग्रिम कोर्ट के आदेश तक कोई भी इसमें निर्माण कार्य नही करेगा
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

