नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 39 कीटनाशी दुकानों पर छापा 04 लाइसेंस निलम्बित एवं 10 नमूनें ग्रहित। – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

39 कीटनाशी दुकानों पर छापा 04 लाइसेंस निलम्बित एवं 10 नमूनें ग्रहित।

39 कीटनाशी दुकानों पर छापा 04 लाइसेंस निलम्बित एवं 10 नमूनें ग्रहित।

ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद

जिलाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा जनपद के कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित मूल्य पर कीटनाशी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु जनपद की समस्त तहसीलों में कृषि विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कराते हुए छापे हेतु कार्यवाही करने का निर्देश दिये गये थे। जिला कृषि रक्षा अधिकारी बी०के०सिंह ने अवगत कराया की सदर तहसील में जिला कृषि रक्षा अधिकारी एवं आलू एवं शाकभाजी अधिकारी, कायमगंज तहसील में भूमि संरक्षण अधिकारी एवं अपर जिला कृषि अधिकारी, तहसील अमृतपुर में उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी-सदर एवं अपर जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा छापे की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी।
छापे के दौरान कीटनाशक के 10 नमूनें ग्रहित किये गये एयं 39 प्रतिष्ठानों पर छापा / निरीक्षण की कार्यवाही की गयी। नमूनों को जाँच हेतु प्रदेश की प्रयोगशलाओं में भेजा जायेगा। परीक्षण परिणाम अमानक पाये जाने पर सम्बन्धित विकेता के विरुद्ध मा० न्यायालय में वाद संस्थित करने के साथ ही विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जायेगी। जाँच के समय समुचित अभिलेख न दिखाने एवं बिना किसी कारण प्रतिष्ठान बंद कर कर दिया गया है,

जिनके लाइसेन्स निलम्बित किये गये। विवरण निम्न है- 1-मैसर्स- दीपक ट्रेडर्स जहानगंज, प्रतिष्ठान छोडकर विकेता गायव हो जाने के कारण।

2-मैसर्स – जयदुर्गा बीज भण्डार शमशाबाद, जाँच के समय समुचित अभिलेख नहीं दिखाये गये। 3-मैसर्स – आदर्श कृषि सेवा केन्द्र रोशनाबाद, जाँच के समय समुचित अभिलेख नहीं दिखाये गये। 4-मेसर्स- चतुर्वेदी बीज भण्डार शमशाबाद, जाँच के समय समुचित अभिलेख नहीं दिखाये गये।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए छापे की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी, स्टॉक तथा बिकी रजिस्टर जो जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा प्रमाणित कर विकेताओं को दिया जाता है, सभी प्रतिष्ठानों पर रखना अनिवार्य है। समस्त बिकेता जिन कीटनाशी कम्पनियों के कीटनाशक दवा बिकी कर रहे है, उसके अथॉरिटी का अंकन लाइसेंस में अवश्य करायें। छापें के दौरान लिये गये नमूनों में परीक्षण उपरान्त 02 नमूनें अधोमानक पाये गये जिनके विरूद्ध मा०न्यायालय में वाद दायर करा दिया गया है जिनका विवरण निम्न है-

1-मैसर्स किसान एजेन्सीज पपियापुर वि०ख० बढपुर। 2-मैसर्स फौजी बीज भण्डार, ग्राम पुठरी वि०ख० मो०बाद।

कार्यालय जिला कृषि रक्षा अधिकारी फर्रुखाबाद।

(बी०के० सिंह)

जिला कृषि रक्षा अधिकारी फर्रुखाबाद।

Check Also

अब प्रदेश में बिना पैन कार्ड के किसी भी अचल संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी।

🔊 Listen to this ब्रेकिंग न्यूज़ | उत्तर प्रदेश यूपी सरकार ने संपत्ति रजिस्ट्री को …