नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्कूल में खाना बनाने के लिए बच्चों से लकड़ी चिरबाते हुए वीडियो वायरल – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

स्कूल में खाना बनाने के लिए बच्चों से लकड़ी चिरबाते हुए वीडियो वायरल

फर्रुखाबाद संवाददाता

अमृतपुर फर्रुखाबाद। स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के स्थान पर छात्राओं से मिड डे मील बनने के लिए लकड़ी चिरवाई जा रही है। कैसे बच्चों का भविष्य होगा उज्जवल जहां सरकार प्रत्येक स्कूल में सिलेंडर उपलब्ध करा चुकी है इसके बावजूद भी स्कूल में चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा है।
विकासखंड राजेपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरसिंहपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चे साफ नजर आ रहे हैं। कि लकड़ी कुल्हाड़ी से चीरते है। जब मीडिया की टीम ने मौके पर जाकर देखा तो हकीकत साफ नजर आई। कि गैस सिलेंडर चूल्हे के स्थान पर ईट का चूल्हा बनाकर खाना बनाया जा रहा है। जब इस बात की जानकारी ग्राम प्रधान श्यामू से ली। तो प्रधान द्वारा बताया गया कि चूल्हे से खाना लगभग डेढ़ वर्षो से बनाया जा रहा है। इसकी जानकारी हम अपने अधिकारियों को दे चुके हैं। लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। महिला प्रधानाध्यापक नीलम राठौर हम पर हावी हो जाती हैं। महिला प्रधानाध्यापक होने के नाते हम कुछ टिप्पणी नहीं कर पा रहे हैं। पता नहीं किस समय हम पर कार्रवाई करवा दी जाए। अमृतपुर एसडीएम रविंद्र कुमार से बात की तो उन्होंने वायरल वीडियो की जांच खंड शिक्षा अधिकारी से करने की बात कही।
इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी राजेपुर अनूप कुमार सिंह को जानकारी दी तो उन्होंने वायरल वीडियो की जांच की जा रही है जांच पूर्ण होने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

Check Also

यूपी में सुबह-सुबह कांपी धरती, लगे भूकंप के झटके*

🔊 Listen to this * लखनऊ। देश के विभिन्न राज्यों में भूकंप की घटनाएं लगातार …