नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एसीएमओ ने किया राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण जिसमें कई अधिक खामियां पाई गई व डॉक्टर मिले अनुपस्थित – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

एसीएमओ ने किया राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण जिसमें कई अधिक खामियां पाई गई व डॉक्टर मिले अनुपस्थित

फर्रुखाबाद

सह संपादक आलोक गुप्ता की रिपोर्ट

राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हालात सुधारने के नाम नहीं ले रहे हैं। जिसके कारण आज एसीएमओ दलबीर यादव ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। एसीएमओ दलबीर सिंह द्वारा राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।पानी की भी समस्या जटिल बनी हुई है। अव्यवस्थाओं को देखकर मीडिया के सामने एसीएमओ ने अपनी भड़ास निकाली। लेबर रूम में भी गंदगी पाई गई। स्टाफ नर्स और सोनू सिंह फोर एजेंसी के संबंध एसीएमओ को कोई जानकारी नहीं दे सकी। और किसी पर भी आरसी नंबर अंकित नहीं कर पाई और नई अंकित करने का प्रयास किया।निरिक्षण के दौरान ही अपनी स्वेच्छा से चली गई। जिसको एसीएमओ द्वारा घोर लापरवाही बताया गया।एसीएमओ ने बताया है कि उनके निरीक्षण के दौरान समस्त स्टाफ धीरे-धीरे खिसक गया। वहीं चिकित्सा प्रभारी आरिफ सिद्दीकी भी मौके पर उपस्थित नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने रजिस्टर चेक किया तो उसमें भी कई कटिंग पाई गई। उन्होंने मीडिया को बताया कि राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था का आलम है। 6-6,7-7 स्टाफ नर्स के तैनात होने के बावजूद भी लेबर रूम में गंदगी पाई गई। कर्मचारियों के मौके पर न मिलने के कारण उन्होंने मीडिया को बताया कि उनके अंदर घोर नाराजगी भरी हुई है। जिसमें सुधार के लिए उच्च अधिकारियों को लिखित रूप से सूचित किया जाएगा।

Check Also

बिजली मीटर बदलने के बाद बिल गायब, बिजली विभाग अपने ही सिस्टम में उलझा, बिल गायब होने से उपभोक्ता परेशान*

🔊 Listen to this * _अलीगढ़ से मंडल ब्यूरो की रिपोर्ट_ स्मार्ट मीटर लगाने का …