नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एक ही रात में दो दुकानों में चोरियों से क्षेत्र में मचा हड़कंप* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

एक ही रात में दो दुकानों में चोरियों से क्षेत्र में मचा हड़कंप*

*

फर्रुखाबाद से ललित राजपूत की रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार कंपिल थाना क्षेत्र के कस्बा कंपिल में एक ही रात में चोरों ने बेखौफ होकर अपनी हरकतों का खुला खेल दिखाते हुए दो दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। थाने की चंद कदम की दूरी पर चोरों ने दो दुकानों की छत पर बने जीने का किवाड़ काटकर चोरी कर ली। चोरों ने जनरल स्टोर व मिठाई की दुकान से हजारों रू की नगदी व माल चुराकर घटना को अंजाम दिया है। दोनों दुकानदारों ने जब सुबह 7:00 बजे दुकान खोली तो दुकान का सामना बिखरा हुआ देखा जब दुकानदार ने दुकान की छत पर बने जीने की तरफ देखा तो जीने में लगी लकड़ी व लोहे का लगा गेट से ताला टूटा देख दुकानदार के होश उड़ गए। और जब दुकानदार ने अपनी तिजोरी देखी तो उसका भी ताला टूटा हुआ था। दुकानदार ने बताया कि तिजोरी में 15 से 20000 रु की नगदी रखी थी और लगभग 50000 रु का सामान चोरी हुआ है दुकानदार ने 112 पर सूचना दी फिर इसकी सूचना थाना पुलिस को दी सूचना मिलने के 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। थाने से 200 मीटर की दूरी पर मैन चौराहे पर पुलिस की ड्यूटी रहती है और वहीं मैन चौराहे पर दुकानों में चोरी हुई है चोरों के हौसले इतने बुलंद कि पुलिस चोरों पर अंकुश लगाने में नाकाम हो रही है। छत के किवाड़ काटकर चोरी की गई दोनो दुकानों का जायजा लेकर जांच पड़ताल की।

Check Also

अब प्रदेश में बिना पैन कार्ड के किसी भी अचल संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी।

🔊 Listen to this ब्रेकिंग न्यूज़ | उत्तर प्रदेश यूपी सरकार ने संपत्ति रजिस्ट्री को …