नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आम के बाग में दो सहेलियों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

आम के बाग में दो सहेलियों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप*

ललित राजपूत ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव भगौतीपुर निवासी पप्पू जाटव 16 वर्षीय पुत्री शशि एवं पड़ोसी रामवीर जाटव की 18 वर्षीय पुत्री बबली दोनो सहेलियां गांव में ही जन्माष्टमी के प्रोग्राम देखने गईं थीं प्रोग्राम देखने गईं दोनो सहेलियां जब घर वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन दोनो सहेलियां का कुछ भी पता नहीं चला। दोनो सहेलियों के शव आज सुबह घर के पीछे आम के बाग में आम के पेड़ पर लटके मिले। जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फेल गई शवों के देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने सूचना पुलिस अधीक्षक को दी पुलिस अधीक्षक अशोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह, सीओ जयसिंह परिहार और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित कर शवों को नीचे उतरवाया।
पुलिस अधीक्षक अशोक प्रियदर्शी ने मीडिया को बताया कि सूचना मिलने पर कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। दोनो लड़कियों के शव दो दुपट्टों को आपस में बांधकर एक एक सिरे से पेड़ पर लटके थे। मौके पर पेड़ के पास रखा एक फोन और दूसरी लड़की के कपड़ों में एक सिमकार्ड मिला है। जिसकी डिटेल निकलवाई जा रही हैं प्रथम दृष्टया दोनो लड़कियों द्वारा आत्महत्या करना प्रतीत होता है। लड़कियों के पैरों में मिट्टी लगे निशान पेड़ पर लगे मिले हैं। घटना की सही जानकारी हेतु पैनल द्वारा वीडियो ग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और दूसरे घटना क्रम की वीडियो ग्राफी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी प्राप्त हो पाएगी। परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है इस घटना क्रम की गहनता से जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Check Also

फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर भोले भाले लोगों के साथ ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर संगठित गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

🔊 Listen to this ** _कासगंज से ब्यूरो रिपोर्ट_ सर्टिफिकेट गैंग का भंडाफोड़, निर्माणाधीन बिल्डिंग …