उत्तर प्रदेश
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में 8 आईपीएस के तबादले, नोएडा में अब 3 महिला एसीपी में से 2 IPS रैंक की अफसर कानून व्यवस्था सख्त करने के लिए कमिश्नर लक्ष्मी सिंह आठ आईपीएस अफसरों के तबादला कर दिया है। इस संबंध में शनिवार की सुबह गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट प्रवक्ता की तरफ से सूची जारी की गई है। नोएडा में अब 3 में से 2 महिला एसीपी और दोनों ही आईपीएस हैं।
शनिवार सुबह पुलिस कमिश्नरेट प्रवक्ता की तरफ से सूची जारी की गई। शैव्या गोयल को सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा बनाया गया। सौम्या सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात ग्रेटर नोएडा बनाया गया। मनीष सिंह, नोएडा : उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में उच्च अधिकारियों के फेरबदल किए गए हैं। आठ आईपीएस अधिकारियों को जिले में इधर से उधर किया गया है। कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने शनिवार को आठ एसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नोएडा में अब 3 में से 2 महिला एसीपी और दोनों ही आईपीएस हैं। इस संबंध में शनिवार की सुबह गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट प्रवक्ता की तरफ से सूची जारी की गई है। आदेश के अनुसार, शैव्या गोयल को सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है। ट्विंकल जैन को सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर से सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय नोएडा बनाया गया है। इसके अलावा इन्हें सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस लाइन्स की जिम्मेदारी दी गई है। राजीव कुमार गुप्ता को सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय सेन्ट्रल नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेन्ट्रल नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह दीक्षा सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेन्ट्रल नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय सेन्ट्रल नोएडा बनाया गया है। बीएस वीर कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर से सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय सेन्ट्रल नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है। अरविन्द कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय ग्रेटर नोएडा बनाया गया है। हेमन्त उपाध्याय को सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर से सहायक पुलिस आयुक्त यातायात नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है और सौम्या सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा से सहायक पुलिस आयुक्त यातायात ग्रेटर नोएडा बनाया गया है। लक्ष्मी सिंह ने कहा- कानून से कोई समझौता नहीं होगा। आदेश जारी होने के बाद सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी ग्रहण करने का निर्देश पुलिस कमिश्नर की ओर से दिया गया है। नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अपराध और आपराधिक घटनाओं को रोकना हमारी पहली प्राथमिकता है और इसे ध्यान में रखते हुए यह स्थानांतरित किए गए हैं।