नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिसाब को लेकर पुलिस के सामने मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने 151 में किया चालान – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

हिसाब को लेकर पुलिस के सामने मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने 151 में किया चालान

अमृतपुर फर्रुखाबाद 2 नवंबर। रूपयो के लेनदेन को लेकर विवाद होने पर मारपीट शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार थाना अमृतपुर के गांव परतापुर निवासी प्रधान पति राजवीर आज सुबह 10 बजे अमृतपुर दवाई लेने आ रहे थे। उसी समय दयानंद इंटर कॉलेज के फील्ड में अमृतपुर के युवको ने विवाद को लेकर मारपीट कर दी। किसी तरह बचते बचाते प्रधान पति थाना पुलिस की शरण में पहुंचे और वहां उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। थाना अध्यक्ष द्वारा साथ में पुलिस को भेज कर उनके घर तक छुड़वाने की व्यवस्था की गई। परंतु इस फील्ड से गुजरते समय पुनः वहीं पर पुलिस के सामने युवकों द्वारा मारपीट शुरू कर दी गई। पुलिस के बीच बचाव में एक युवक दरोगा का बेत लेकर वहां से भाग गया। इसके बाद पीड़ित द्वारा की गई शिकायत के अनुसार पुलिस हरकत में आई और कई लोगों को उठा लिया गया। बाद में बॉबी व शिवम नाम के युवको का पुलिस द्वारा 151 में चालान कर दिया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। लड़ाई झगड़े की वजह का मामला जब सामने आया तो पता चला कि अन्नू परतापुर निवासी प्रधान की वैगन आर गाड़ी चलाता था। जिसका हिसाब किताब बाकी था। दीपावली के त्यौहार को लेकर 15 सौ रुपये लेने के लिए जब ड्राइवर परतापुर गया तो वहां गाली गलौज होने लगी। जिसकी नाराजगी के बाद मारपीट की घटना सामने आई।

Check Also

फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर भोले भाले लोगों के साथ ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर संगठित गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

🔊 Listen to this ** _कासगंज से ब्यूरो रिपोर्ट_ सर्टिफिकेट गैंग का भंडाफोड़, निर्माणाधीन बिल्डिंग …