संवाददाता रितिक शर्मा की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद
राष्ट्रीय ब्रह्म मंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज की बैठक जिलाध्यक्ष अमन दुबे के आवास पर सम्पन्न हुई।बैठक मे संगठन का विस्तार करते हुए युवाओ को महत्वपूर्ण पदो की जिम्मेदारी दी गयी।ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न को रोकने तथा ब्राह्मणो का प्रतिनिधित्व बढाने के लिये मंथन किया गया।राष्ट्रीय ब्रह्म मंच के जिलाध्यक्ष अमन दुबे के आवास ग्राम पंचायत ढिलाबल मे संगठन की अहम बैठक मे सैकडो की तादाद मे ब्राह्मणों की भागीदारी रही।मंच पर तमाम ओजस्वी ब्राह्मण समाज के नेताओ ने अपने अपने विचार रखे।राजनैतिक मंच पर ब्राह्मण समाज का अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व तथा भागीदारी बढाने के लिये ब्राह्मणो से आह्वान किया गया।
ब्राह्मण मंच के जिलाध्यक्ष अमन दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज अब जागरूक हो गया है। अमन दुबे ने कहा कि ब्राह्मण यदि बंटेगा।तो फिर हर जगह कटेगा। यदि एकजुट रहेगा तो हर जगह सम्मान पायेगा।जिलाध्यक्ष अमन दुबे ने युवाओ को अहम पदो पर मनोनीत करते हुए जिम्मेदारी सौपी।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

