नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रामगंगा नदी में छात्र की डूबने से हुई मौत ,परिजनों में मचा कोहराम – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

रामगंगा नदी में छात्र की डूबने से हुई मौत ,परिजनों में मचा कोहराम

रामगंगा नदी में छात्र की डूबने से हुई मौत ,परिजनों में मचा कोहराम


सुरजीत प्रताप की रिपोर्ट

अमृतपुर, फर्रुखाबाद, 16 मार्च होली के बाद खुशियों का माहौल मातम मे बदल गया , अलादपुर भटौली निवासी 18 वर्षीय राम प्रवेश रामगंगा नदी में नहाते समय डूब गया। वह अपने भाई और दोस्तों के साथ नहाने गंगा नदी में गया था, लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगा।

मौके पर मौजूद युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी वह गहरे पानी में चला गया , शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्राम प्रधान जयचंद राजपूत ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी मोनू शाक्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अल्हादीन नामक गोताखोर ने शव बरामद किया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया राम प्रवेश की मां निर्मला, बड़े भाई रामराज और बहन दुर्गा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक कक्षा 11वीं का छात्र था और अपने भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर था।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के किनारे एकत्र हो गए। पुलिस ने शव बरामद कर आगे की विधिक कार्रवाई की

Check Also

सांपों का जहर बेचने के केस में ट्यूबर एल्विस यादव को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत*

🔊 Listen to this * नई दिल्ली यूट्यूबर एल्विश यादव से जुड़े चर्चित मामले में …