नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अयोध्या से आई वो तस्वीर,जिसका था राम भक्तों को वर्षों से इंतजार,देखते ही दिल से आएगी जय श्रीराम की आवाज* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

अयोध्या से आई वो तस्वीर,जिसका था राम भक्तों को वर्षों से इंतजार,देखते ही दिल से आएगी जय श्रीराम की आवाज*

अयोध्या।रामनगरी अयोध्या राम मंदिर का काम लगातार जारी है,लेकिन अब राम मंदिर से ऐसी तस्वीर सामने आई है,जिसका वर्षों से राम भक्तों को इंतजार था।रामजन्मभूमि परिसर में पूरक मंदिरों और परकोटे के साथ ही राम मंदिर के मुख्य शिखर और सेकेंड फ्लोर का काम भी तेजी से हो रहा है। सेकेंड फ्लोर में फिनिशिंग का काम चल रहा है,जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं और यह बहुत ही सुंदर डिजाइन किया गया है।

राम मंदिर के दूसरे तल का काम तेजी से कराया जा रहा है। मुख्य शिखर में 22 परतों में पत्थरों का संयोजन पूर्ण होने के बाद अब 23वीं लेयर का काम चल रहा है।श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने गुरुवार शाम मुख्य शिखर और द्वितीय तल के निर्माण संबंधी तस्वीरें सोशल मीडिया हेंडल एक्स पर शेयर की हैं।राम मंदिर का अब लगभग चार प्रतिशत काम ही बाकी रह गया है।फिलहाल इसका मुख्य शिखर और दूसरा तल निर्माणाधीन है।मुख्य शिखर में लगभग 32 हजार घन फीट पत्थरों को 29 परतों में जोड़ा जाना है।

बता दें कि नवरात्र के पहले दिन 1 अक्टूबर 2024 से जारी हुए निर्माण में 11 परतों तक पत्थरों को संयोजित कर शिखर पेटी बांधी गई थी।यही काफी जरूरी काम था,इसके बाद निर्माण ने तेजी पकड़ ली है,वर्तमान में शिखर पेटी के बाद भी 11 लेयर में पत्थर संयोजित हो चुके हैं,अभी सात परतों में गुलाबी पत्थरों को लगाना बाकी रह गया है।इसके साथ ही दूसरे तल पर सीढ़ी,स्तंभ और दीवारों पर काम किया जा रहा है।साथ ही दरवाजे भी लग रहे हैं।

साल 2024 में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।प्राण प्रतिष्ठा बाद से राम मंदिर में भक्तों के दर्शन के लिए पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।हजारों को संख्या में देश विदेश से भक्त पहुंचते हैं।हालांकि राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है।

Check Also

भारी बरसात में भ्रष्टाचार का हुआ उजागर पहली बरसात में ही चटक गई पुलिया किसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद संवाददाता अमृतपुर फर्रुखाबाद 5 अक्टूबर। गंगा में आई बाढ़ के …