नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हज़रत बाबा जूही शाह रहमतुल्लाह अलैह का 67वाँ सालाना उर्ष साधू संतो, कन्या भोज व भंडारे के साथ शुरू* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

हज़रत बाबा जूही शाह रहमतुल्लाह अलैह का 67वाँ सालाना उर्ष साधू संतो, कन्या भोज व भंडारे के साथ शुरू*

*

_कायमगंज/फर्रुखाबाद से ललित राजपूत की रिपोर्ट_

कायमगंज के हमीरपुर लालबाग़ मे स्थित हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक मुर्शिदी व मौलाई सरकार हजरत बाबा जूहीशाह रहमतुल्लाह अलैह का 67वाँ सालाना उर्स शरीफ सादू संतो, कन्या भोज व भंडारे के साथ शुरू हुआ।सबसे पहले सादू संतो व कन्यायो को भोज कराया गया। साधू संत व कन्याये भोज करने के उपरांत काफ़ी प्रसन्न नज़र आये। वही आस्ताने के सज्जादा नशीन मुशीर अहमद ने साधू संतो को शाल उड़ाकर व दक्षना देकर सम्मानित किया।

भंडारे मे पहुंचे पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक,ब्लाक प्रमुख पति अरुण दुवे,भाजपा नेत्री रश्मि दुवे, अनिल गंगवार व आसिफ मंसूरी का जोरदार स्वागत किया गया। उक्त सभी ने भंडारे का लुफ्त उठाया। वही पूर्व विधायक अमर सिंह ने हज़रत बाबा जूहीशाह की शान मे कहा न हिन्दू बनूंगा न मुस्लमान बनूंगा इंसान की औलाद हूँ इंसान बनूंगा। उन्होंने कहा सारे धर्मो से इंसानियत का धर्म सबसे ऊपर है। वही सज्जादा नशीन मुशीर अहमद ने उक्त सभी का शाल उड़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उर्स शरीफ का आज से आगाज़ हुआ है आज ईशा की नमाज के बाद मिलाद शरीफ व नातिया मुशायरा होगा। दिनांक 15/6/25 को बाहर से आ रहे कव्वाल पूरी रात कव्वाली का प्रोग्राम होगा उसके बाद 16/6/25 को कुल शरीफ हो जायेगा। इस मौके पर अली, अजमेरी भाई, ज़मीर अहमद, सावे आलम, रफीक राईन, लाल मियाँ खा, अमीर हुसैन, अल्लाह नूर राईन, इस्लाम भाई, नोमान सिद्दीकी, शानू सिद्दीकी, बबलू सिद्दीकी, शाहिद भाई अभिषेक गुप्ता आदि लोग मुजूद रहे।

Check Also

फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर भोले भाले लोगों के साथ ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर संगठित गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

🔊 Listen to this ** _कासगंज से ब्यूरो रिपोर्ट_ सर्टिफिकेट गैंग का भंडाफोड़, निर्माणाधीन बिल्डिंग …