प्रधान संपादक देवराज सिंह की रिपोर्ट
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद के तत्वावधान में माननीय श्री नीरज कुमार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद महोदय की अध्यक्षता में जिला न्यायालय से तहसील न्यायालयों तक आज दिनांक 13. 09.2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश श्री जमशेद अली एवं अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण, वादकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न बैंक, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद एवं अन्य प्रशासनिक विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाकर सम्बन्धित पक्षकारों के समक्ष उनकी सहमति के आधार पर सुलह-सन्धि कराते हुए मामलों का निस्तारण किया गया। 150 बैंक वसूली से सम्बन्धित मामलों को निस्तारित कर 18393882 रुपये की वसूली धनराशि बैंकों द्वारा प्राप्त की गयी। 41134 विद्युत बिल सम्बन्धी मामलों का निस्तारण किया गया।
श्री जमशेद अली, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय द्वारा कुल 32 पारिवारिक वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया। इसमें से सुलह समझौते के आधार पर 10 पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए विदा किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम श्री सन्तोष कुमार तिवारी द्वारा 10 वादों का निस्तारण किया गया। श्री नरेश कुमार, अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फर्रुखाबाद द्वारा अपने न्यायालय से 15 मामले निस्तारित किये गये।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न न्यायालयों/विभागों/कार्यालयों द्वारा अलग-अलग मामले चिन्हित कर निस्तारित किये गये। कुल चिन्हित लम्बित 4917 मामलों में से 3684 तथा प्री-लिटिगेशन के 128824 मामलों में से 127704 मामले निस्तारित किये गये हैं। इस प्रकार कुल 133741 मामलों में से 131388 मामलों का निस्तारण कर कुल 56508925/- रुपया धनराशि जमा करायी गयी। सभी विभागों एवं अधिकारियों के सहयोग से लक्ष्य से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया गया है।
राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर सहयोग देने वाले अधिकारीगण में सुश्री शैली राय अपर जिला जज प्रथम, श्री अभिनितम उपाध्याय एस०सी०/एस०टी० एक्ट/विशेष न्यायाधीश नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्री शैलेन्द्र सचान न्यायाधीश / डकैती, श्री तरूण कुनार सिंह विशेष न्यायाधीश ई.सी. एक्ट, डॉ अनिल कुमार सिंह अपर जिला जज पाक्सो एक्ट, श्रीमती रितिका त्यागी अपर जिला जज कक्ष सं० 5, श्री अंकित मित्तल अपर जिला जज कक्ष सं० 7, श्री मैराज अहमद अपर जिला जज/पाक्सो एक्ट कक्ष संख्या 1, श्री संदीप तिवारी अपर जिला जज/त्वरित न्यायालय प्रथम, श्रीमती अन्जू कम्बोज अपर प्रधान न्यायाधीश, श्री घनश्याम शुक्ला, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती प्रीतिमाला चतुर्वेदी, सिविल जज व०प्र०, श्री ज्ञानेन्द्र कुमार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री पीयूष भारतीय अपर सिविल जज सी.डि., श्री जयवीर सिंह अपर सिविल जज सी.डि. एसीजेएम, श्री युगुल शम्भू एसीजेएम/एफटीसी, श्री विजय रतन गौतम ग्राम न्यायालय अमृतपुर, श्री ओम चौरसिया सिविल जज सिटी, सुश्री सुबुक मुस्कान जेएम सदर, श्री प्रशान्त कौशिक जेएम हवाली, श्री हिमांशू नौटियाल अपर सिविल जज प्रथम, सुश्री गुलफ्शा अपर सिविल जज द्वितीय, सुश्री दीपिका रानी अपर सिविल जज 06, सुश्री ज्योति सागर जेएम/एफटीसी 02 एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण, श्री राम सिंह मौर्या, लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोर्ट मैनेजर व विभिन्न न्यायालयों, बैंकों व विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, परा विधिक स्वयंसेवकगण एवं वादकारीगण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल कार्यक्रम के समापन पर श्री नीरज कुमार, जनपद न्यायाधीश एवं श्री संजय कुमार, सचिव/अपर जिला जज, जिला विधिक प्राधिकरण फर्रुखाबाद द्वारा आभार व्यक्त किया गया।