नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा को मिला एक दिन का थानाध्यक्ष बनने का अवसर – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा को मिला एक दिन का थानाध्यक्ष बनने का अवसर

सह संपादक अलोक गुप्ता के साथ संवादाता राममुरारी शुक्ला की रिपोर्ट

अमृतपुर/फर्रुखाबाद।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सोमवार को गाँव कुबेरपुर कुडरा निवासी कोमल पुत्री सुधीर मिश्रा, जो दयानन्द इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा हैं, को एक दिन के लिए अमृतपुर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया।थाने पहुँचकर छात्रा कोमल ने जैसे ही कुर्सी संभाली, उन्होंने थाना स्टाफ से परिचय प्राप्त किया और थाना क्षेत्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान थाना क्षेत्र की कई महिलाएँ— शीतला निवासी बिचपुरिया, ताराजवी निवासी गलारपुर, ज्ञान देवी निवासी राजपुर तथा आरती निवासी दौलतियापुर—अपनी-अपनी समस्याएँ लेकर ‘एक दिन की थानाध्यक्ष’ कोमल के पास पहुँचीं।

छात्रा कोमल ने दृढ़ संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि वह आगे की पढ़ाई पूरी कर पुलिस विभाग में शामिल होना चाहती हैं और वास्तविक रूप से थानाध्यक्ष बनकर अपने माता-पिता और जनपद का नाम रोशन करना चाहती हैं। अमृतपुर थाना अध्यक्ष मोनू शाक्या ने बताया है कि महिलाओं पर हो रहे अपराध को रोकने के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत आज यह कार्यक्रम किया गया है।

Check Also

एक तरफा प्यार में सनकी छात्र ने शिक्षिका के काटे होंठ, हालत गंभीर*

🔊 Listen to this * _मैनपुरी से ब्यूरो रिपोर्ट_ कोतवाली क्षेत्र में 12वीं का छात्र …