नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आम के पेड़ पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

आम के पेड़ पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

फर्रुखाबाद (राजेपुर), 11 नवम्बर।
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कुसमापुर में सोमवार की रात एक युवक ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, श्री संजय सिंह पुत्र श्री नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम नगरिया जवाहर (प्रधान पति) ने थाना राजेपुर पहुंचकर सूचना दी कि ग्राम कुसमापुर के मुकेश उर्फ विक्की पुत्र राजाराम, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी नवादा इंदरपुर, चौकी बरेली मोड़, थाना कोतवाली शाहजहांपुर, ने बीती रात रामपाल जाटव के खेत में आम के पेड़ पर अंगोछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। उपनिरीक्षक सत्यदेव ओझा द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।
मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं पाई गई।

Check Also

नवरात्रि पर भजन-कीर्तन आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

🔊 Listen to this संवाद फर्रुखाबाद आवास विकास कॉलोनी नवरात्रि के पावन अवसर पर विश्व …