नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बुजुर्ग पर हमला करने वालों पर एनसीआर दर्ज – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

बुजुर्ग पर हमला करने वालों पर एनसीआर दर्ज

अमृतपुर फर्रुखाबाद 22 नवम्बर।थाना क्षेत्र के ग्राम अमैयापुर पश्चिमी में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गाँव के ही चार लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।प्रार्थी रामबहोरन पुत्र नन्हेलाल ने पुलिस को बताया कि बीते 19 नवंबर 2025 की शाम लगभग 5 बजे उनके पिता अपनी दुकान के सामने बैठे थे। इसी दौरान गाँव के रामकिशोर पुत्र नेत्रपाल,ऋषिकांत पुत्र नेत्रपाल,रामप्रताप पुत्र रामरहीम,नेत्रपाल पुत्र रामरहीश वहाँ पहुंचे और उनके पिता को गंदी-गंदी गालियाँ देने लगे।जब बुजुर्ग ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। मारपीट में उनके पिता की नाक पर गंभीर चोट आई। पीड़ित पक्ष ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला,पहले नोएडा आने से डरते थे नेता,जेवर एयरपोर्ट से दिया बड़ा संदेश*

🔊 Listen to this * नोएडा लगभग 25 वर्षों के बाद आसमान से जुड़ने का …