नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फर्रुखाबाद मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में ट्रांसफार्मर तेल चोरी करने वाले गिरोह से मुठभेड़* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News
Featured Video Play Icon

फर्रुखाबाद मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में ट्रांसफार्मर तेल चोरी करने वाले गिरोह से मुठभेड़*

सह संपादक आलोक गुप्ता की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद संबाद

बीती रात नहरिया के पास में मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की ट्रांसफार्मर तेल चोरी करने वाले गिरोह से मुठभेड़ हो गई वाहन सवार संदिग्धों को रोकने पर उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया जवाबी कार्रवाई में थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम बांसमई निवासी सनी सिंह पुत्र सुख निदान सिंह के पैर में गोली लग गई घायल को मोहम्मदाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने बताया कि मोहम्मदाबाद और नवाबगंज क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों से तेल और उपकरण चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं इसी गिरोह की तलाश में सक्रिय पुलिस और एसओजी टीम का सामना बदमाशों से हो गया मुठभेड़ में घायल सनी सिंह के तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, एक ईको गाड़ी, ट्रांसफार्मर तेल से भरे कई पीपे और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं पुलिस के अनुसार सनी सिंह पर गैंगस्टर सहित करीब एक दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं।

Check Also

अब प्रदेश में बिना पैन कार्ड के किसी भी अचल संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी।

🔊 Listen to this ब्रेकिंग न्यूज़ | उत्तर प्रदेश यूपी सरकार ने संपत्ति रजिस्ट्री को …