नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोतवाली फर्रुखाबाद का दर्शन सिंह को बनाया गया इंचार्ज* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

कोतवाली फर्रुखाबाद का दर्शन सिंह को बनाया गया इंचार्ज*

संवाददाता फर्रुखाबाद

जनपद फर्रुखाबाद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग में सजगता लाने के उद्देश्य से देर रात पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने उप निरीक्षकों व प्रभारी निरीक्षकों में बड़े स्तर पर फेरबदल किया। तबादला एक्सप्रेस एक बार फिर चली और कई उपनिरीक्षकों एवं प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। जबकि कई उपनिरीक्षकों को प्रभारी निरीक्षक का चार्ज सौंपा गया।
जानकारी के अनुसार, देर रात जारी आदेशों में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कई उपनिरीक्षकों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपीं। विभागीय अनुशासन और कार्यकुशलता को मजबूत करने के लिए यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शहर कोतवाल राजीव पाण्डेय कों मेरापुर थानाध्यक्ष बनाया है| मेरापुर थानध्यक्ष अजय कुमार कों थानाध्यक्ष मऊदरवाजा बनाया गया है, सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी दर्शन सिंह को शहर कोतवाल बनाया गया है| कमालगंज थाने की खुदागंज चौकी प्रभारी शिव कुमार को सेंट्रल जेल चौकी का प्रभारी बनाया गया है, आवास विकास चौकी प्रभारी अनिल कुमार को खुदागंज चौकी का इंचार्ज बनाया है, रेलवे रोड चौकी प्रभारी राहुल कुमार को थाना अमृतपुर की अमृतपुर चौकी का प्रभारी बनाया है, शमशाबाद में तैनात दरोगा दीपक कुमार को थाना कादरी गेट की आवास विकास चौकी का इंचार्ज बनाया है|


पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कई उपनिरीक्षकों को सक्रिय और जिम्मेदार अधिकारियों की श्रेणी में रखते हुए महत्वपूर्ण थानों की कमान दी गई है। पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल को जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि नई तैनातियां क्षेत्र में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाएंगी।

.

Check Also

अब प्रदेश में बिना पैन कार्ड के किसी भी अचल संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी।

🔊 Listen to this ब्रेकिंग न्यूज़ | उत्तर प्रदेश यूपी सरकार ने संपत्ति रजिस्ट्री को …