नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोहरे की चादर में लिपटी यूपी,भीषण ठंड में बाहर निकलना हुआ मुश्किल,50 जिलों में रेड अलर्ट जारी* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

कोहरे की चादर में लिपटी यूपी,भीषण ठंड में बाहर निकलना हुआ मुश्किल,50 जिलों में रेड अलर्ट जारी*

*
लखनऊ।उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है।शुक्रवार को लगभग पूरी यूपी घने कोहरे में लिपटी रही।शनिवार के लिए मौसम विभाग ने यूपी के 50 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है।साथ ही तराई और पूर्वी यूपी समेत लगभग 40 जिलों के लिए अत्यधिक शीतदिवस की चेतावनी है।यानी इन जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से यूपी में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं।इसके असर से दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़त आएगी।साथ ही कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आएगी।

बता दें कि शुक्रवार को वाराणसी,प्रयागराज,कानपुर,दिल्ली और उत्तराखंड से सटे जिलों में घने कोहरे के साथ सर्द पछुआ हवाएं चलीं।राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई।घने कोहरे से आगरा,बरेली,कुशीनगर और गोरखपुर में सुबह के समय दृश्यता शून्य तक पहुंच गई।बहराइच में 20 मीटर,अलीगढ़ और फर्रुखाबाद में 30 मीटर तक दृश्यता रही।

*इन जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट*

यूपी के इन जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है,इसमें
कौशांबी,प्रयागराज,फतेहपुर,प्रतापगढ़,वाराणसी,भदोही, जौनपुर,गाजीपुर,आजमगढ़,मऊ,बलिया,देवरिया,गोरखपुर, संतकबीरनगर,बस्ती,कुशीनगर,महाराजगंज,सिद्धार्थनगर, गोंडा,बलरामपुर,श्रावस्ती,बहराइच,लखीमपुर खीरी,कन्नौज, कानपुर देहात,कानपुर नगर,उन्नाव,रायबरेली,अमेठी, सुल्तानपुर,अयोध्या,अंबेडकरनगर,सहारनपुर,शामली, मुजफ्फरनगर,बागपत,मेरठ,मथुरा,हाथरस,एटा,आगरा, फिरोजाबाद,मैनपुरी,इटावा,औरेया,बिजनौर,मुरादाबाद, रामपुर,बरेली और पीलीभीत है।

*इन जिलों में दिन के पारे में बड़ी गिरावट के आसार*

यूपी के इन जिलों में दिन के पारे में बड़ी गिरावट के आसार हैं,इसमें,प्रतापगढ़,जौनपुर,गाजीपुर,आजमगढ़,मऊ,बलिया,देवरिया, गोरखपुर,संतकबीरनगर,बस्ती,कुशीनगर,महाराजगंज, सिद्धार्थनगर,गोंडा,बलरामपुर,श्रावस्ती,बहराइच,लखीमपुर खीरी,सीतापुर,हरदोई,उन्नाव,लखनऊ,बाराबंकी,रायबरेली, अमेठी,सुल्तानपुर,अयोध्या,अंबेडकरनगर,सहारनपुर,शामली, मुजफ्फरनगर,बिजनौर,अमरोहा,मुरादाबाद,रामपुर,बरेली, पीलीभीत,शाहजहांपुर,संभल और बदायूं है।

Check Also

एक तरफा प्यार में सनकी छात्र ने शिक्षिका के काटे होंठ, हालत गंभीर*

🔊 Listen to this * _मैनपुरी से ब्यूरो रिपोर्ट_ कोतवाली क्षेत्र में 12वीं का छात्र …