सह संपादक आलोक गुप्ता की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद संवाद अमृतपुर
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया वही पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 67 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया
सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का विभागवार विवरण इस प्रकार रहा राजस्व विभाग से 33, पुलिस विभाग से 9, विकास विभाग से 11, विद्युत विभाग से 7, खाद्य एवं रसद विभाग से 2 और अन्य विभागों से 5 शिकायतें दर्ज की गईं
जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शासन की मंशा के अनुरूप इन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दो लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी मौके पर बनवाकर उन्हें वितरित किए समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

