नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रशासन द्वारा जलाए जा रहे सार्वजनिक अलावों पर पहुंच रही गीली लकड़ी, ठंड से राहत के दावे पर सवाल – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

प्रशासन द्वारा जलाए जा रहे सार्वजनिक अलावों पर पहुंच रही गीली लकड़ी, ठंड से राहत के दावे पर सवाल

📍अमृतपुर/फर्रुखाबाद

कड़ाके की ठंड में गरीब, मजदूर और राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा जगह-जगह सार्वजनिक अलाव जलवाए जा रहे हैं, लेकिन इन अलावों पर पहुंच रही गीली लकड़ी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। गीली लकड़ी के कारण अलाव ठीक से जल नहीं पा रहे, जिससे ठंड से बचाव के सरकारी इंतजाम महज औपचारिकता बनकर रह गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अलाव में डाली जा रही लकड़ी न तो सूखी है और न ही पर्याप्त मात्रा में है। गीली लकड़ी से अत्यधिक धुआं निकलता है, जिससे ठंड से राहत मिलने के बजाय आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कई स्थानों पर अलाव जलाने के कुछ ही देर बाद आग बुझ जाती है।
राहगीरों और फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सूखी लकड़ी या कोयले की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि अलाव का वास्तविक लाभ मिल सके। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार विभागों की लापरवाही के चलते ठंड में राहत पहुंचाने की योजना धरातल पर फेल हो रही है।है
इस संबंध में जब अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका कहना था कि संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे और व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। हालांकि, जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों की मुश्किलें बनी रहने की आशंका है।

Check Also

अब प्रदेश में बिना पैन कार्ड के किसी भी अचल संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी।

🔊 Listen to this ब्रेकिंग न्यूज़ | उत्तर प्रदेश यूपी सरकार ने संपत्ति रजिस्ट्री को …