संवाद फर्रुखाबाद
ग्राम पंचायत पट्टी दारापुर मे कबल वितरण का आयोजन किया गया जिसमें आशीष लेखपाल प्रधान प्रतिनिधि तीसराम नेतृत्व में बाटे गये कंबल
सह संपादक आलोक गुप्ता की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद, 27 दिसंबर 2025 अमृतपुर तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत पट्टी दारापुर में भीषण सर्दी के बीच ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए यह वितरण लेखपाल आशीष यादव, मौजूदा प्रधान रामशरण, प्रतिनिधि प्रधान तीसराम पंचायत सहायिका रंजीत आदि लोग उपस्थिति में किया गया “जानकारी के अनुसार, सर्दी का मौसम अपने चरम पर है,
जिससे गरीब और मजदूर वर्ग प्रभावित हो रहा है। कई लोग गरीबी के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे हैं और उनके पास तन ढकने के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं। ऐसे में वे अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा और प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर यह कंबल वितरण अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी गरीब व्यक्ति सर्दी से बेहाल न हो।
कंबलों का वितरण । ग्राम प्रधान द्वारा तैयार की गई सूची के आधार पर शनिवार को इन कंबलों का वितरण किया गया। कंबलों के मिलने से लाभार्थियों को सर्दी से राहत” मिली
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

