*
महाविद्यालय में रहा उत्सव जैसा माहौल
अमृतपुर फर्रुखाबाद 21 जनवरी। राम निवास महाविद्यालय, चित्रकोट, फर्रुखाबाद में टेबलेट व स्मार्ट फोन योजना यू.पी. सरकार के तहत टेबलेट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अमृतपुर संजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. प्रवीन कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जयंत कुमार दीक्षित पूर्व सी.डी.ओ. रहे।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओ के चेहरे टेबलेट पाकर खिल गए और सभी छात्र-छात्राओं ने उच्च तकनीकि का प्रयोग करने हेतु इन टेबलेट के उपयोग करने की शपथ भी ली। कार्यक्रम में आए हुए समस्त छात्र-छात्राओ के साथ महाविद्यालय के रत्नेश पाल श्रीमती कोमल मिश्रा अमित अवस्थी आदित्य गौतम संतोष आशीष सक्सेना क्रांति वाजपेयी शिवानी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में आए छात्र सुंदरम अजीत सिंह सुचिम, रितिक कामिनी पांडे सन्ध्या राजपूत कंचन सहित सैकड़ो बच्चों ने उ०प्र० मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ एवं स्वामी विवेकानंद जी के बताए
हुए निर्देशों एवं शैक्षिक विचारों को आत्मसात करने का प्रण लिया। इस मौके पर लक्ष्मीनारायण पाण्डेय सहित सैकड़ों की तादात में अन्य लोग मौजूद रहे।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

