नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गंगा तटबंध निर्माण समेत किसानों की समस्याओं को लेकर विशाल किसान महापंचायत – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

गंगा तटबंध निर्माण समेत किसानों की समस्याओं को लेकर विशाल किसान महापंचायत

फर्रुखाबाद संवाद

फर्रुखाबाद।
जनपद फर्रुखाबाद के विकास खंड राजेपुर स्थित रामनीला ग्राउंड में भारतीय किसान यूनियन (अखण्ड, प्रदेश) के तत्वावधान में एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत का मुख्य मुद्दा शमशाबाद से लेकर पांचाल घाट तक गंगा नदी के किनारे तटबंध निर्माण तथा जनपद के किसानों से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याएं रहीं।
इस किसान महापंचायत में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग एक हजार से अधिक किसान शामिल हुए। किसानों ने सिंचाई, बाढ़ से सुरक्षा, अधूरे विकास कार्य, प्रशासनिक उपेक्षा सहित अपनी समस्याओं को खुलकर रखा और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
महापंचायत के समापन से पूर्व उपजिलाधिकारी अमृतपुर को किसानों की मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी, विकास खंड अधिकारी राजेपुर तथा थाना अध्यक्ष राजेपुर ने किसानों को आश्वासन दिया कि समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उपजिलाधिकारी द्वारा गंगा तटबंध निर्माण के प्रस्ताव को संबंधित विभाग को भेजे जाने का भरोसा भी दिया गया।
कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (अखण्ड प्रदेश) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० संजय सोमवंशी, प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सोमवंशी, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय सचिव अवधेश सोमवंशी, जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष इंतजार खान सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महापंचायत के माध्यम से किसानों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों और समस्याओं को मजबूती से उठाया तथा चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Check Also

अब प्रदेश में बिना पैन कार्ड के किसी भी अचल संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी।

🔊 Listen to this ब्रेकिंग न्यूज़ | उत्तर प्रदेश यूपी सरकार ने संपत्ति रजिस्ट्री को …