नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सीएम योगी की सख्ती पर पतंग की दुकानों में विक रहे चाइनीज मांझे को लेकर पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

सीएम योगी की सख्ती पर पतंग की दुकानों में विक रहे चाइनीज मांझे को लेकर पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी*

*
_लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट_

सूबे की राजधानी लखनऊ में गुरूवार को हैदरगंज फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे से गर्दन कटने से बुधवार को एमआर शोएब की दर्दनाक मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लिया।सीएम ने प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम की सख्ती के बाद लखनऊ समेत कई शहरों में चाइनीज मांझे के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि यूपी में अब चाइनीज मांझे से मौत को हत्या का मामला माना जाएगा। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुराने लखनऊ में कई पतंग की दुकानों पर छापेमारी की। कश्मीरी मोहल्ला समेत आसपास के क्षेत्र में दुकानों की जांच की गई।अब्दुल हामिद की पतंग की दुकान सहित कई प्रतिष्ठानों पर पुलिस ने पहुंचकर चाइनीज मांझे की तलाश की और दुकानदारों को प्रतिबंधित मांझा न बेचने के लिए सख्त चेतावनी दी अधिकारियों ने दुकानदारों से स्टॉक की जानकारी भी ली और संदिग्ध सामान मिलने पर कार्रवाई की बात कही।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चाइनीज मांझा बेहद खतरनाक होता है और इससे कई बार गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।यह मांझा धातु या सिंथेटिक पदार्थों से बना होता है, जिससे लोगों और जानवरों को गंभीर चोट लग सकती है। हाल ही में हुई घटना के बाद प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए व्यापक अभियान चला रहा है अधिकारियों ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इसके बावजूद रोक पर आम लोगों से भी अपील की है कि वे चाइनीज मांझे का इस्तेमाल न करें और यदि कहीं इसकी बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि चाइनीज मांझे के भंडारण और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Check Also

अब प्रदेश में बिना पैन कार्ड के किसी भी अचल संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी।

🔊 Listen to this ब्रेकिंग न्यूज़ | उत्तर प्रदेश यूपी सरकार ने संपत्ति रजिस्ट्री को …