संवाद फर्रुखाबाद
कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद में
दिनांक 12.02.2026 को लघु आपराधिक एवं धारा 138 एनआई एक्ट मामलों से सम्बन्धित राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.03.2026 के सम्बन्ध में तैयारी बैठक श्री नीरज कुमार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद के निर्देशन में लघु आपराधिक मामले एवं धारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित तैयारी बैठक एडीआर भवन में सम्पन्न की गयी। बैठक का संचालन श्रीमती प्रियंका गांधी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद द्वारा किया गया।
आज की तैयारी बैठक में अध्यक्ष महोदय द्वारा लघु आपराधिक एवं धारा 138 एनआई एक्ट मामलों से सम्बन्धित अधिक से अधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.03.2026 में चिन्हित किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये तथा चिन्हित मामलों का विवरण प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया है।
धारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित अबतक कुल 03 मामले चिन्हित एवं लघु आपराधिक मामलों से सम्बन्धित अबतक कुल 137 मामले चिन्हित किये जा चुके है।
आज की तैयारी बैठक में श्री घनश्याम शुक्ला मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, श्री ज्ञानेन्द्र कुमार अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, श्री युगुल शम्भू सिविल जज ८०५०/एफटीसी, श्री जयवीर सिंह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट 08, श्री आकाश गुप्ता सिविल जज व०प्र०/एफटीसी, श्रीमती ओमश्री चौरसिया जेएम सदर, श्री हिमाशुं नौटियाल अपर सिविल जज जू०डि०, सुश्री सुबुक मुस्कान अपर सिविल जज जू.डि., सुश्री शोभा रानी सिविल जज जूडि 06, श्री प्रशान्त कौशिक अपर सिविल जज जूडि 07, सुश्री दीपिका रानी अपर सिविल जज जूडि 06, सुश्री शिवानी सिंह सिविल जज जूडि/एफटीसी 01, श्रीमती इशिता सिंह सिविल जज जूडि, सुश्री ज्योति सागर सिविल जज जूडि/एफटीसी, श्रीमती गुलफ्सा अपर सिविल जज जूडि 02, सुश्री स्वेता कश्यप अपर सिविल जज जूडि 03, सुश्री अनामिका यादव अपर सिविल जज जूडि 04, श्री बलवीर सिंह यादव विशेष जेएम आदि न्यायिक अधिकारी उपस्थित हुये।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

