नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद न्यायाधीश/सचिव प्रियंका गांधी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद न्यायाधीश/सचिव प्रियंका गांधी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण*

फर्रुखाबाद संवाद

फर्रुखाबाद में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में, न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद श्रीमती प्रियंका गांधी ने फर्रुखाबाद जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों की समस्याओं को सुना और उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी कर वहां उपस्थित डॉक्टर नीरज को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, तथा जेल प्रशासन को भोजन व साफ सफाई का विशेष ध्यान देने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने पुरुष और महिला बंदियों से अलग-अलग बातचीत की। उन्होंने बंदियों की तारीख पेशी और भोजन व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। बैरकों का भी निरीक्षण किया गया। बंदियों से निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें यह सुविधा मिल रही है। बंदियों ने निरीक्षण के दौरान अपनी कोई विशेष समस्या नहीं बताई।
न्यायाधीश/सचिव प्रियंका गांधी ने पुरुष और महिला बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी बंदी के पास पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध नहीं है, तो वह कारागार अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद को प्रार्थना पत्र भेजकर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है।
इस अवसर पर जिला जेल कारागार अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, जेलर वैभव कुशवाहा, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सुरेंद्र कुमार राणा,व जेल प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

.

Check Also

22 फरवरी को आफीसर क्लब में लगेगा मेगा कैंप, जिले के आम लोगों की जन समस्याओं का होगा समाधान*

🔊 Listen to this *22 फरवरी को आफीसर क्लब में लगेगा मेगा कैंप, जिले के …