नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बृहद/ मेगा शिविर का हुआ आयोजन:जिला जज-डीएम व एसपी ने किया शुभारंभ, दिव्यांगों को मिलीं ट्राई साइकिलें* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

बृहद/ मेगा शिविर का हुआ आयोजन:जिला जज-डीएम व एसपी ने किया शुभारंभ, दिव्यांगों को मिलीं ट्राई साइकिलें*

*
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त दिशा निर्देशों एवं गाइड लाइन के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के तत्वाधान में न्याय विभाग राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और चिकित्सा विभाग तथा स्वयं सहायता समूह के सहयोग से आज दिनांक 22 फरवरी 2026 को जनपद न्यायालय का ऑफिसर क्लब फतेहगढ़ के प्रांगण बृहद / मेगा विधिक और शिवर शिविर का आयोजन प्रातः 10:00 बजे शुभारंभ किया गया। माननीय जिला जज नीरज कुमार और जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप माल्यार्पण शिविर का शुभारंभ किया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करना था। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए थे, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

माननीय जिला जज नीरज कुमार ने बताया कि जो लोग धन के अभाव में अधिवक्ता नियुक्त नहीं कर सकते, वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस आयोजन का मकसद लोगों में कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सेवाओं के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिलें वितरित की गईं। शिविर के शुभारंभ स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथियों का अभिनंदन किया।

इस मेगा शिविर में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, राजस्व विभाग, न्याय विभाग, ग्राम्य विकास, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित कई विभागों के स्टॉल लगाए गए थे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर न्यायाधीश/ नोडल अधिकाकरी संजय कुमार VI ने बताया कि यह विधिक सहायता सेवा शिविर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सोलर सहित तमाम विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं ताकि लोग योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ ले सकें। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की बात कही।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायाधीश/सचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने जानकारी दी कि यह मेगा शिविर जिला जज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कानूनी मदद कैसे मिले और मुकदमों में फंसने पर सरकारी सेवा कैसे प्राप्त हो, इस बारे में जागरूक करना है। उन्होंने विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के स्टॉल लगाए जाने का भी उल्लेख किया। इसके अलावा सामान्य जनता का हुजूम लगभग 5354 के आसपास रहा है इस कार्यक्रम में अनुमानित 5354 की संख्या में सम्मिलित होकर सामान्य जनता के लोग भागीदार बने इस कार्यक्रम का समापन शाम करीब 5:00 बजे किया गया।

इस कार्यक्रम के अवसर पर
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला उपाध्यक्ष शीश मेहरोत्रा तथा लीगल एड डिफेंस सिस्टम के डिप्टी चीफ सुरेंद्र कुमार राणा को भी प्रशस्ति पत्र देकर व शाल उड़ाकर माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह तथा न्यायाधीशगण शैली राय, शैलेंद्र सचान,तरुण कुमार सिंह,श्रीमती रितिका त्यागी,दीपेंद्र कुमार सिंह,अंकित कुमार मित्तल, मेराज अहमद,संदीप तिवारी,सत्येंद्र कुमार वर्मा सी जे एम घनश्याम शुक्ला आदि उपस्थित
जनपद के अधिकार मित्रों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया।

.

Check Also

गालीबाज दरोगा का युवक के साथ लगी देकर मारपीट का वीडियो वायरल, SSP ने किया लाइन हाजिर*

🔊 Listen to this संवाददाता एटा एटा थाना अलीगंज क्षेत्र के पड़ाव इलाके में एक …