नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सास-दामाद की प्रेम कहानी हुई पुरानी,बेटे की शादी से पहले 16 साल छोटे भांजे के साथ मामी हुई फरार* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

सास-दामाद की प्रेम कहानी हुई पुरानी,बेटे की शादी से पहले 16 साल छोटे भांजे के साथ मामी हुई फरार*

*

अलीगढ़।उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का सुर्खियों में छाने वाली सास-दामाद की प्रेम कहानी आप लोगों को याद होगी।दामाद के साथ सास फरार हो गई थी।अब दूसरा प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया है।कोतवाली पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव बीसनपुर में तीन बच्चों की मां अपने सगे भांजे के साथ फरार हो गई।अगले महीने ही घर में बेटे की शादी होने वाली है और मां उसी शादी के लिए रखे गहने और नगदी लेकर प्रेमी भांजे के साथ फरार हो गयी।

*पीड़ित पति के मुताबिक*

पीड़ित पति के मुताबिक उनके बड़े बेटे की शादी 6 मार्च 2026 को तय है,घर में खुशियों का माहौल था और शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही थीं,लेकिन 25 जनवरी को पत्नी अपने मायके जाने की बात कहकर निकली और फिर वापस नहीं लौटी।बाद में पता चला कि वह अपने से 16 साल छोटे भांजे विक्रम के साथ फरार हो गई है।पति का आरोप है कि विक्रम ने महिला को प्रेम जाल में फंसाया और लूट की नीयत से उसे अपने साथ ले गया।

*लाखों के गहने और एक लाख कैश साफ*

महिला अपने साथ घर में रखे लगभग एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के भारी आभूषण भी ले गई है।इसमें मंगलसूत्र,सोने की चेन,अंगूठी और पायजेब शामिल हैं।ये सभी चीजें बेटे की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर जमा की गई थीं।अब पति के सामने संकट खड़ा हो गया है कि गहने और पैसे न होने से बेटे की शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है‌

*एसएसपी ऑफिस पहुंचा बेबस पति*

इस मामले में पुलिस ने पति की तहरीर पर भांजे विक्रम समेत 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।घटना हुए एक महीना हो चुका है,लेकिन पुलिस महिला को बरामद नहीं कर पाई है। बेबस पति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादोन के पास पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई है।पति ने रोते हुए कहाृ साहब पत्नी को बरामद करा दो,वरना बेटे की शादी रुक जाएगी।पूरा परिवार समाज में शर्मिंदा हो रहा है।

*भांजा है 16 साल छोटा,जांच में जुटी पुलिस*

बताया जा रहा है कि भांजा विक्रम अपनी मामी से उम्र में लगभग 16 साल छोटा है।पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग और साजिश के एंगल से देख रही है। 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं,लेकिन अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है।

Check Also

पुलिस ने युवक को 20 करोड़ की चरस व कर सहित किया गिरफ्तार*

🔊 Listen to this * महराजगंज से ब्यूरो रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में पुलिस …