नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता पर वारंट की कार्रवाई* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता पर वारंट की कार्रवाई*

_कासगंज से ब्यूरो रिपोर्ट_

जनपद कासगंज के पटियाली क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित अभद्र टिप्पणी से जुड़े मामले में भाजपा नेता और पूर्व उच्च शिक्षा आयोग सदस्य नीरज किशोर मिश्रा के खिलाफ न्यायालय द्वारा जारी वारंट पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अभिरक्षा में जनपद न्यायालय में पेश किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्ष 2021 में पटियाली कोतवाली में नीरज किशोर मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रकरण में न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पटियाली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और आवश्यक विधिक प्रक्रिया के तहत कासगंज न्यायालय में प्रस्तुत किया। पटियाली थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए यह कार्रवाई की गई है। आगे की कार्यवाही न्यायालय के निर्देशानुसार जारी रहेगी। राजनीतिक सफर भी रहा उतार-चढ़ाव भरा नीरज किशोर मिश्रा का राजनीतिक करियर भी चर्चा में रहा है। वे पहले बसपा और सपा से जुड़े रहे, बाद में भाजपा में शामिल हुए। उनकी पत्नी नगर पंचायत पटियाली की अध्यक्ष रह चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने बसपा से चुनाव लड़ा था और हार के बाद बसपा सरकार के दौरान उच्च शिक्षा आयोग के सदस्य बनाए गए। सरकार परिवर्तन के बाद वे सपा में शामिल हुए, लेकिन टिकट न मिलने पर चुनाव लड़ा और पराजित रहे। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।

Check Also

बिजली विभाग का बड़ा करनामा लाइनमैन ने पोल पर चढ़कर दूल्हे के घर की बिजली काटी, निकल रही थी बारात*

🔊 Listen to this * _बिजनौर से ब्यूरो रिपोर्ट_ उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के …