नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट ने नाम बदलने की याचिका को खारिज किया* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट ने नाम बदलने की याचिका को खारिज किया*

*”

सुप्रीम कोर्ट ने कहा.. फिल्म का नाम बदलने की जरूरत नहीं है.. फिल्म पर रोक लगाने की भी जरूरत नहीं है। फिल्म में जाति को गलत ढंग से नहीं दिखाया गया है.. न ही फिल्म के टाइटल का उच्चारण करने से यादव समाज की छवि खराब होती है। फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और नाम बदलने को लेकर विश्व यादव परिषद के प्रमुख की तरफ से याचिका दायर की गई थी. याचिका में कहा गया था, फिल्म का शीर्षक समाज में यादव समुदाय की छवि को खराब तरीके से प्रस्तुत करता है.. उससे यादव समुदाय की भावनाएं आहत हो सकती हैं। ये भी कहा गया, फिल्म में यादव समुदाय की एक हिंदू लड़की और एक मुस्लिम युवक के बीच प्रेम संबंध दिखाया गया है जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है..
इस पर कोर्ट ने सवाल किया कि क्या हिंदू लड़की का मुस्लिम लड़के से विवाह राष्ट्रीय ताने बाने को नष्ट कर देता है??
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, फिल्म के शीर्षक में ऐसा कोई शब्द या विशेषण नहीं है जो यादव समुदाय को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत करता हो.. केवल आशंका के आधार पर किसी फिल्म का नाम बदलने या उस पर रोक लगाने का आदेश नहीं दिया जा सकता.. अदालत ने कहा, अगर फिल्म रिलीज होने पर कोई आपत्ति होगी तो देखेंगे..

Check Also

बृहद/ मेगा शिविर का हुआ आयोजन:जिला जज-डीएम व एसपी ने किया शुभारंभ, दिव्यांगों को मिलीं ट्राई साइकिलें*

🔊 Listen to this * राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त दिशा निर्देशों एवं …