नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुलवंती हॉस्पिटल में लापरवाही से इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, हॉस्पिटल किया सीज* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

कुलवंती हॉस्पिटल में लापरवाही से इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, हॉस्पिटल किया सीज*

*

_फर्रुखाबाद से मंडल ब्यूरो ललित राजपूत की रिपोर्ट_

फर्रुखाबाद जनपद के कादरी गेट थाना क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। आज शुक्रवार तड़के ’कुलवंती नर्सिंग होम’ में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सीज कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, इटावा जिले के मोहनी उसराहार की रहने वाली 28 वर्षीय राखी (पत्नी शिवाकांत कश्यप) ने करीब एक सप्ताह पहले इसी नर्सिंग होम में एक पुत्र को जन्म दिया था। प्रसव के बाद वह शहर के डिग्गी ताल स्थित अपने मायके में रह रही थी। आज शुक्रवार तड़के करीब 3ः00 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे दोबारा कुलवंती हॉस्पिटल ले गए। परिजनों का आरोप है कि वहां तैनात स्टाफ ने गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे राखी की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल परिसर में जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी कपिल चौधरी और पुलिस उपाधीक्षक ऐश्वर्या उपाध्याय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान मृतका की बहन और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार और एसीएमओ ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। कुलवंती नर्सिंग होम को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया है। अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को एम्बुलेंस के जरिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया।एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है जो पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच करेगी। ​शव का पोस्टमार्टमः पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे जिला अस्पताल फतेहगढ़ भेज दिया है। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए बताया कि केवल कुलवंती नर्सिंग होम ही नहीं, बल्कि अव्यवस्थाओं के चलते मसेनी रोड स्थित नारायण अस्पताल, स्वास्तिक अस्पताल, महालक्ष्मी हॉस्पिटल, गणेश हॉस्पिटल और बीके अस्पताल समेत 5 अन्य निजी अस्पतालों पर भी विभागीय कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से शहर के निजी अस्पतालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Check Also

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता पर वारंट की कार्रवाई*

🔊 Listen to this _कासगंज से ब्यूरो रिपोर्ट_ जनपद कासगंज के पटियाली क्षेत्र में मुख्यमंत्री …