नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्कूल बैन व वस की जोरदार भिडंत में 4 बच्चों सहित ड्राइवर की हुई दर्दनाक मौत* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

स्कूल बैन व वस की जोरदार भिडंत में 4 बच्चों सहित ड्राइवर की हुई दर्दनाक मौत*

*
_जनपद बदायूं से मनमोहन सिंह की रिपोर्ट_

थाना उसावा क्षेत्र के गांव नवीगंज के पास हजरतपुर रोड पर बस व बैन में जोरदार भिडंत हो गई। बस व बैन की टक्कर इतनी जोरदार थी में बैन के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों को देखने के लिए घटना स्थल पर ग्रामीणों का तांता लग गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, और घटना स्थल का जायजा लिया। तथा घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने 4 बच्चों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चों की मौत की खबर सुनते ही बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जिला अस्पताल से पुलिस ने चारों बच्चों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Check Also

विधिक सेवा दिवस एवं विधिक जागरूकता दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम*

🔊 Listen to this सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट जनपद फर्रुखाबाद में जिला विधिक …