नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दुकानदारों ने जाति सूचक गाली देने का किया विरोध तो दबंग मारने को दौड़ पड़े – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

दुकानदारों ने जाति सूचक गाली देने का किया विरोध तो दबंग मारने को दौड़ पड़े

अमृतपुर संवाददाता

दुकानदारों ने थाना पुलिस को दी तहरीर

फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव रतनपुर पमारान के दुकानदार हिरदेश कुमार दिग्विजय सिंह आदेश कुमार रामवीर निर्मल सिंह ने थाने के लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया कि हम सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकान पर बैठे थे तभी दो पक्षों में विवाद हो गया तभी थाना अमृतपुर पुलिस के द्वारा मौके पर आकर एक पक्ष को पुलिस पकड़ ले गई मौके पर कई लोग इकट्ठे हो गए। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग मोनू हिमाचल और दुर्विजय ने जाति सूचक किसान राजपूत व सांसद मुकेश राजपूत के लिए भी अपशब्द कहे। जिसका विरोध राजपूत समाज के दुकानदारों द्वारा किया गया। दबंग व्यक्ति हम दुकानदारों को मारने के लिए हावी हो गए। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। घटना की तहरीर भी दुकानदार द्वारा थाना पुलिस को दी गई। अब देखना होगा कि ऐसे ही दबंग व्यक्ति दुकानदारों पर हावी होते रहेंगे या कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Check Also

नवरात्रि पर भजन-कीर्तन आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

🔊 Listen to this संवाद फर्रुखाबाद आवास विकास कॉलोनी नवरात्रि के पावन अवसर पर विश्व …