हाथरस ब्रेकिंग
हाथरस के सिकंदराराऊ के रतिभानपुर में आज बहुत बड़ा हादसा हुआ है
रतिभानपुर में आज सत्संग चल रहा था संत भोले बाबा का प्रवचन सुनने के लिए काफी संख्या में लोग जमा थे। सत्संग के चलते सत्संग पांडाल में भीषण गर्मी और उमस के चलते भगदड़ मच गई। भगदड़ में 75 की दर्दनाक मौत हो गई मरने वालों में अधिकांश संख्या महिलाएं और बच्चे हैं मरने वालों की संख्या और बड़ सकती है। काफी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घायल हुए हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना स्थल पर पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस काफी देर में पहुंचा। स्थानीय लोगों ने घायलों को आसपास के अस्पताल एटा के हॉस्पिटल में भेज दिया। सीएमओ एटा ने 25 महिलाएं और 2 बच्चों की कुचलकर मौत की पुष्टि कर दी है। हाथरस प्रशासन ने 48 लोगों के मरने की पुष्टि की है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं वहां मौजूद लोगों का कहना है कि मरने वालों संख्या ज्यादा है।

जिन्हें घायल हालत में आसपास के जिलों में अलग अलग भेज दिया गया है। मरने वालों की संख्या और बड़ सकती है सिर्फ एटा के सरकारी अस्पताल में 27 लाशें पहुंचीं हैं जिसमें 25 महिलाएं और 2 बच्चे हैं हाथरस में 48 लाशें गिनी जा चुकीं हैं मुख्य सचिव तथा दो मंत्री घटना स्थल पर पहुंचने वाले हैं और डीजीपी भी मौके पर पहुंचने वाले हैं। काफी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंच स्थित को संभालने में लगा है।
दिनांक अपडेट 3 जुलाई 2024
ब्रेकिंग न्यूज़
हाथरस
घटना की जांच शुरू होने के पहले ही पुलिस ने गुलाटी मार ली।
नारायण साकार उर्फ सूरजपाल पर कोई FIR नही हुई।
सिर्फ सेवादारों और आयोजकों पर पुलिस केस लिखा है।
नारायण साकार को अब चिंता की जरूरत नही और छिपने की भी आवश्यकता नहीं है।
एफआईआर में नारायण साकार नामजद नहीं हैं।
कल तक बेहद कड़ी कार्रवाई और किसी को नही बक्शा जायेगा वाले बयान के बीच DGP हाथरस पहुंच गए थे। रात में FIR लिखी गई और जब कॉपी सामने आई तो नारायण साकार पर केस नहीं लिखा गया।
116 लोगों की दर्दनाक मौत के जिम्मेदार पुलिस के मुताबिक सिर्फ सेवादार हैं। प्रशासन और पुलिस पर भी एफआईआर नहीं हुई न कोई जिक्र हुआ।
पुलिस का कहना है जांच चल रही है।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

