*माफिया के साथ मिलकर सजातीय चौकी इंचार्ज लेखपाल ने 700 बीघा से अधिक सरकारी गेहूं की फसल कटवाई*
*अमृतपुर फर्रुखाबाद*
प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ज़ीरो टारलेंस की नीति से कार्य कर रहे हैं। जिसके चलते भू माफियाओं के विरुद्ध बुलडोजर की कार्रवाई हो रही है। इसके बावजूद भी माफियाओं मे खौफ नहीं है। प्रशासन के कुछ चंद रूपये में बिकने वाले कर्मचारियों की बदौलत प्रशासन किरकिरी हो रही है।
बताया जा रहा है की तहसील अमृतपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सवितापुर,कछुआ गाढ़ा,छीतापुर,कटरी सुन्दरपुर नगला दुर्गू मे गंगा नदी के नाम गाटा संख्या 84 में 16.700 सवितापुर सुंन्दरपुर मे 419 रकवा100 बीघा समेत अन्य गांव में प्रधान राजू यादव ने अपने साथियों के द्वारा मिलकर द्वारा 700 बीघा सरकारी भूमि पर गेहूं बो दिए। और जब गेहूं की फसल पककर तैयार हुई तो भू माफिया ने लेखपाल और सजातीय चौकी इंचार्ज सुरेंद्र यादव चकबंदी लेखपाल सुभाष यादव की मिली भगत से गेहूं काटना शुरु कर दिया आधे से ज्यादा गेहूं कट गया तभी नन्हेंलाल पुत्र राम कृपाल निवासी सुंदरपुर मजरा छीतापुर ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व उप जिला अधिकारी से शिकायत की। और कहा की भू माफिया राजू यादव अब फसल काटने की तैयारी में है। जिसको लेकर उप जिला अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। लेकिन माफिया राजू यादव के ग्रामीणों को भड़का दिया गया। लेकिन उप जिला अधिकारी अतुल कुमार सिंह के समझाने पर ग्रामीण तो घर चले गए लेकिन माफिया राजू यादव के द्वारा रात में फसल काटने को लेकर कंबाइन मंगाई गई। लेकिन माफिया की एक न चल सकी जब अधिकारी वापस लौट आए तभी लेखपाल यादव चौकी इंचार्ज चकबंदी लेखपाल की मिली भगत से रात में गेहूं फसल का कुछ हिस्सा काट लिया गया। सक्रियता दिखाते हुए उप जिला अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से टीम गठित कर जांच करवाई। जिसमें तत्कालीन लेखपाल सावन यादव चकबंदी लेखपाल सुभाष यादव चौकी इंचार्ज सरह सुरेंद्र यादव दोषी पाए गए जिनके द्वारा माफिया को संरक्षण दिया गया जिसकी बदौलत सरकारी संपत्ति को माफिया के द्वारा काटने का प्रयास कर फसल काटना शुरू किया। लेकिन उप जिला अधिकारी ने लेखपाल विमल कुमार के द्वारा थाना फतेहगढ़ में उपरोक्त अपराधियों के विरोध फिर दर्ज करवाने के निर्देश मुकदमा दर्ज करवाने को लेकर तहरीर दी है। वही बताया है कि इस जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरोध निलंबन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उप जिला अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया की कोई भी माफिया बक्सा नहीं जाएगा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य होगा जो भी संन्लिप्त होगा वह नहीं बचेगा