फर्रुखाबाद
अमृतपुर व राजेपुर थाना क्षेत्र की घटना आलोक गुप्ता की रिपोर्ट
ट्रक चालक ने तीन वाहनों में मारी टक्कर छोटा हाथी पर सवार तीन लोग गंभीर घायल जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर । पहली टक्कर अमृतपुर थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर के मरीज छोड़ कर आ रही तभी 102 नंबर की एंबुलेंस में मारी टक्कर खाई में गिरी 102 एंबुलेंस चालक ने बताया कि मैं मरीज छोड़कर जनपद शाहजहांपुर की सीएससी कलान की गाड़ी है और इससे मरीज छोड़कर मैं अपने कलान सीएससी जा रहा था तभी जरीयनपुर की तरफ से तेज गति लापरवाही से आ रहा ट्रक ने मारी टक्कर । दूसरी घटना होने से बची एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था जिससे कोई बड़ी घटना घटित नहीं हुई 
उसके बाद अमृतपुर थाना क्षेत्र के राधे-राधे मंदिर के निकट स्विफ्ट डिजायर में ट्रक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्विफ्ट डिजायर कार के परखच्चे उड़ गए उस में बैठी सवारियां बाल बाल बची । स्विफ्ट डिजायर चालक शैलेंद्र उसमें सवार मां सत्यवती बेटी आराध्या गांव गनुआपुर से निकल कर अपने घर फर्रुखाबाद जा रही थी ।
तभी राधे-राधे मंदिर के निकट पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी स्विफ्ट डिजायर कार के परखच्चे मौके पर ही उड़ गए और टक्कर लगने से खाई में गिरी । उसके बाद मौके से ट्रक भगाने में ट्रक चालक कामयाब रहा फिर उसने राजेपुर थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज के निकट एक छोटा हाथी में जोरदार सामने से टक्कर मार दी जिससे छोटा हाथी में सवार सलमान पुत्र कल्यान, साहिल पुत्र भूरे, तहजीब पुत्र साजिद निवासी मैनपुरी के थे और यहां अमृतपुर थाना क्षेत्र में साइड पर चल रहे काम पर जा रहे थे तभी इन्हें ट्रक चालक ने जोरदार सामने से टक्कर मार दी जिससे मौके पर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से राजेपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया । वहां पर तैनात डॉ बीके मिश्रा ने हालत को देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया पुलिस ने ट्रक चालक व ट्रक को हिरासत
में लिया ।

ट्रक चालक अशोक पुत्र दफेदार निवासी ग्राम थाना राजेपुर का रहने वाला है और यहां नशे की हालत में ट्रक चला रहा था तभी इतने दो थाना क्षेत्रों में तीन वाहनों को ला दिया जिससे 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वही बताया जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शराब की नशे में ट्रक चालक कई लोगों को रौंद सकता था । घटना की जानकारी मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस अमृतपुर थाना पुलिस हरकत में आई और ट्रक चालक का पीछा करने में जुट गई पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद ट्रक चालक व ट्रक को पकड़ लिया थाने से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक पर तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

