नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , थाने में कानून का चीरहरण! वकील की पैंट-कोट उतरवाने का आरोप, थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह के खिलाफ परिवाद हुआ दाखिल – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

थाने में कानून का चीरहरण! वकील की पैंट-कोट उतरवाने का आरोप, थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह के खिलाफ परिवाद हुआ दाखिल

कानून के मंदिर में कानून का अपमान अमृतपुर थाना अध्यक्ष फिर विवादों में

मंडल ब्यूरो चीफ ललित राजपूत की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/अमृतपुर।
जनपद के थाना अमृतपुर से पुलिस की शर्मनाक कार्यशैली का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक अधिवक्ता को थाने में बुलाकर कथित रूप से उसकी पैंट-कोट उतरवा दी गई और उसे अपमानित किया गया। इस मामले में थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह राजपूत द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र व सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल उसमें के आधार पर लगाए गए हैं।

प्रार्थना पत्र व परिवाद में अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने आरोप लगाया है कि वह एक मामले के सिलसिले में थाना अमृतपुर पहुंचे थे, जहां थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई। आरोप है कि थाने के अंदर ही उनकी ड्रेस उतरवा दी गई, जिससे उन्हें भारी अपमान का सामना करना पड़ा।

इस घटना की खबर फैलते ही अधिवक्ताओं में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यह केवल एक अधिवक्ता का नहीं बल्कि पूरे अधिवक्ता समाज का अपमान है। अगर थाने में वकील के साथ ऐसा व्यवहार होगा तो आम जनता के साथ क्या होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र व सीजीएम कोर्ट से परिवाद दाखिल कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है और पूरे मामले को लेकर प्रशासन की किरकिरी हो रही है।

Check Also

15 दिन बाद ढहा दी जाएगी ये खूनी बिल्डिंग,15 बच्चों की मौत के बाद अब एलडीए दिखा रहा अपने तेवर*

🔊 Listen to this _लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट_ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज …