नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रशासन की अनदेखी पर भड़के किसान, दीपावली पर जलाएंगे विरोध के दीपक – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

प्रशासन की अनदेखी पर भड़के किसान, दीपावली पर जलाएंगे विरोध के दीपक

भाकियू का छठवें दिन भी धरना जारी, खनन अधिकारी के कार्यालय के घेराव की चेतावनी

फर्रुखाबाद।
भारतीय किसान यूनियन अखंड के बैनर तले किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल छठवें दिन भी जारी रही। किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है।
धरने के दौरान एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर विश्वास मिश्रा ने चार नए पुलों का निर्माण जल्द कराने तथा बेवर-इटावा हाईवे पर 15 दिन के अंदर नई लेयर डालने का कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था। वहीं पीडब्ल्यूडी के जेई अंकित सिंह ने सड़कों का चिन्हांकन कर कार्ययोजना उपलब्ध कराने की बात कही। भूख हड़ताल पर बैठे जिला उपाध्यक्ष रक्षपाल सिंह सोमवंशी का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।


किसानों ने अमृतपुर तहसील में कथित अवैध खनन, पपियापुर के किसानों की अंश संशोधन संबंधी समस्याओं और लेखपाल पर किसानों से रुपये मांगने के आरोपों को प्रमुखता से उठाया। संगठन का कहना है कि छठवें दिन तक कोई सक्षम अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा।
इससे नाराज संगठन ने दीपावली पर प्रशासन की कार्यशैली के विरोध में कार्यालय पर ‘एक दीपक, एक व्यक्ति के नाम’ कार्यक्रम के तहत दीपक जलाने तथा खनन अधिकारी के कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है।
इस मौके पर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राजेश कुमार उर्फ बबलू दीक्षित, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आशीष यादव, जिला उपाध्यक्ष रक्षपाल सिंह सोमवंशी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष लकी उर्फ मुन्ना खां, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह परमार, तहसील संरक्षक राधा रमण बाबा, अरुण त्रिपाठी, मानू खान, मदनपाल सिंह, अवधेश सिंह सोमवंशी, राष्ट्रीय सचिव संजीव कठेरिया, कुलदीप चौहान, सुरेंद्र सिंह यादव और बिहार प्रदेश सचिव सुनील सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी।

Check Also

राजेपुर विकास जन सेवा केंद्र पर बाल उगाने की दवा मिलने का दावा, दूर-दराज से पहुंच रहे लोग

🔊 Listen to this संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट फर्रुखाबाद। राजेपुर कस्बे में स्थित विकास …