नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी सुनील गिहार गंभीर रूप से घायल, साजिश की आशंका – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी सुनील गिहार गंभीर रूप से घायल, साजिश की आशंका

संरक्षक रामवीर राजपूत की रिपोर्ट

​फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायत गांधी के पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी सुनील गिहार सोमवार शाम एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अमृतपुर तहसील से घर लौटते समय कटरी तौफीक के पास एक सुनसान जगह पर हुआ, जहां पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
​मिली जानकारी के अनुसार, सुनील गिहार सुबह करीब 11 बजे किसान यूनियन (अखंड प्रदेश) के आंदोलन में शामिल होने गए थे। उन्होंने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे जब वह अमृतपुर से अपने घर लौट रहे थे, तभी कटरी तौफीक के सामने पीछे से अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के समय वहां से गुजर रहे एक वकील ने मानवता दिखाते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
​सुनील गिहार के अनुसार, उनके सीने और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट नहीं लगी और एक बड़ा हादसा टल गया।
​लखनऊ नंबर की गाड़ी पर जताया संदेह, निष्पक्ष जांच की मांग
पीड़ित सुनील गिहार ने इस हादसे के पीछे गहरी साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि आंदोलन के दौरान से ही लखनऊ नंबर की एक संदिग्ध गाड़ी लगातार उनका पीछा कर रही थी। उन्होंने शासन और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
​फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

Check Also

यातायात माह-2026 : सनबीम पब्लिक स्कूल में बच्चों को दी गई सड़क सुरक्षा की पाठशाला*

🔊 Listen to this श *संवाददाता अभिषेक तिवारी* पुलिस अधीक्षक महोदया, फतेहगढ़ के निर्देशन में …