संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद: राजेपुर में भारतीय किसान यूनियन (अखंड प्रदेश) के बैनर तले विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने की खबर सामने आने के बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
धरने के दौरान किसान नेताओं ने प्रशासन के सामने कई प्रमुख मांगें रखीं:
जर्जर सड़कें: क्षेत्र की खराब और टूटी सड़कों की तुरंत मरम्मत कराई जाए।

किसान उत्पीड़न और फर्जी मुकदमे: किसानों के हो रहे उत्पीड़न को रोका जाए और कथित फर्जी मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाए।
अवैध खनन और बाढ़ मुआवजा: क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन पर रोक लगाई जाए और बाढ़ मुआवजे के वितरण में हुई अनियमितताओं की जांच की जाए।
बिजली विभाग: बिजली विभाग की लापरवाही और समस्याओं को दूर किया जाए।
तहसीलदार ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली। वहीं, किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी समस्याओं का ठोस समाधान नहीं होता, तब तक उनका धरना यूं ही जारी रहेगा।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

