*सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट
*फतेहगढ़, फर्रुखाबाद। 31 अक्टूबर 2026*
आज दिनांक 31.10.2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर जनपद फतेहगढ़ में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय तरीके से मनाया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, फतेहगढ़ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक, फतेहगढ़ महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने तथा राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने देश की 562 छोटी-बड़ी रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में जो अतुलनीय योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके आदर्श, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र की एकता को अक्षुण्ण बनाए रखना है।
कार्यक्रम के दौरान जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिस लाइन में नियुक्त समस्त पुलिस कर्मी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में राष्ट्र की एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

