संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट
📍 राजेपुर, फर्रुखाबाद।
किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अखंड प्रदेश) ने शुक्रवार से थाना राजेपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने के पहले दिन किसान सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक धरने पर बैठे रहे।
प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी के नेतृत्व में किसानों ने अवैध मिट्टी एवं बालू खनन पर रोक, बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने में कथित भ्रष्टाचार की जांच, किसानों से सुविधा शुल्क मांगने की शिकायतों पर कार्रवाई और किसान कार्यकर्ता संजय कठेरिया के खिलाफ दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
इसके साथ ही पुलिस उत्पीड़न पर रोक, कथित झूठे मुकदमों की समीक्षा, कोलासोता हरपालपुर के किसानों की आलू बिक्री की बकाया धनराशि वापस दिलाने तथा राजेपुर और गंगा पार क्षेत्र की जर्जर सड़कों एवं जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की गई।
यूनियन ने साफ किया है कि किसानों की समस्याओं का समाधान और मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने तक धरना जारी रहेगा। शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भी प्रदर्शन किया जाएगा।
📢 किसानों की आवाज और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आंदोलन जारी!
#भारतीय_किसान_यूनियन #किसान_आंदोलन #अनिश्चितकालीन_धरना #नरेंद्र_सोमवंशी #राजेपुर #अमृतपुर #फर्रुखाबाद #किसानों_की_समस्याएं #बाढ़_मुआवजा #अवैध_खनन #किसान_एकता #FarrukhabadNews #RajepurNews
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

